ब्रेथ ऐनालाइजर के साथ चेकिंग पॉइंट, 35 फिक्स पिकेट व 25 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टी की रहेगी नजर
अंबिकापुर। नव वर्ष के आगमन पर जिले में कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने पुलिस तैयार है। अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने मंगलवार को रक्षित केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था में कर्तव्यस्थ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया। ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सघन पेट्रोलिंग कर कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया। प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी एवं फिक्स पिकेट को नशे में वाहन चलाने वालों, हुड़दंग करने वालों एवं देर रात तक डीजे के माध्यम से शोर-शराबा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। पेट्रोलिंग पार्टी को शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगतार भ्रमण करने कहा गया है। कानून व्यवस्था कायम रखने में महिला गश्ती दल ‘गूंज टीमÓ को भी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओ से संबंधित मामलो में महिला गश्ती दल अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। नव वर्ष में सभी प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, मंदिरों, पार्कों एवं पिकनिक स्थलों में पुलिस बल की पर्याप्त उपलब्धता रखने की जानकारी दी गई। आम नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या की स्थिति में सरगुजा पुलिस के डॉयल 112 एवं अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। नव वर्ष के दौरान $कानून व्यवस्था बनाए रखने 35 फिक्स पिकेट तैनात किए गए हैं एवं 25 से अधिक पेट्रोलिंग वाहनों को जिले में लगातार सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण करने कहा गया है। सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि की रोकथाम के उद्देश्य से सभी मार्गों में पुलिस बल को ब्रेथ ऐनालाइज़र से सभी वाहन चालकों को चेक करने एवं नशे मे वाहन चलाने वालों के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। यातायात संबंधी शिकायतों के लिए त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 के माध्यम से आम नागरिक अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि नशे में वाहन न चलाएं। रेस ड्राइविंग न करें। वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें।
स्वयं व स्वजनों को सुरक्षित रखकर करें नव वर्ष का स्वागत
फोटो-एसपी योगेश पटेल
पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने जिलेवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएंं दी हैं। उन्होंने स्वयं को एवं अपने स्वजनों को सुरक्षित रखकर नव वर्ष का स्वागत करने की अपील की है और कहा है कि सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Spread the love