बिश्रामपुर। संविधान दिवस के अवसर पर समता बुद्ध बिहार संगठन के लोगों द्वारा स्थानीय अंबेडकर चौक में पचास फीट ऊंचाई में झंडा लगाने नगर पंचायत की स्काई लिफ्ट मंगाकर तीन लोगों द्वारा उस पर चढ़कर झंडा लगाया जा रहा था। झंडा लगाने के बाद जब सभी को नीचे लाया जाने लगा तो अचानक नगर पंचायत की स्काई लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे लोग कुछ समय तक पचास फीट ऊंचाई पर फंसे रहे। बाद में एसईसीएल प्रबंधन को सूचना देकर दूसरी स्काई लिफ्ट मंगाई गई जिसके बाद उन्हें उतारा जा सका। इस दौरान काफी संख्या में मौके पर लोगों का मजमा लगा रहा। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि हो क्या रहा है।

Spread the love