अंबिकापुर। नवागढ़ में सैलून दुकान का संचालन करने वाले ने स्वयं के गले में ब्लेड से वार कर दिया। गंभीर स्थिति में स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पतापल लेकर पहुंचे, यहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल का नाम मनोज ठाकुर 37 वर्ष, निवासी महादेव गली बताया जा रहा है। घायल के भांजा प्रवीण ठाकुर का कहना है कि उसे बीच-बीच में दौरा पड़ता था। बहरहाल किन कारणों से हज्जाम ने ऐसा कदम उठाया, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

Spread the love