सभी धर्म के धर्मगुरूओं की उपस्थिति में होगा जलसा, देंगे शांति, सद्भावना का पैगाम
सीरतुन्नबी कमेटी आयोजन में डीजे धमाल की जगह लाउडस्पीकर का करेगी उपयोग
अंबिकापुर। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी प्रतिवर्ष की भांति 16 सितंबर सोमवार को सीरतुन्नबी कमेटी मोमिनपुरा के माध्यम से धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के 12 मस्जिदों के सदर सहित अन्य प्रमुखों के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है।
कमेटी के संरक्षक शफी अहमद के निवास में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया कि लिए गए निर्णय के अनुरूप सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करते हुए इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी के मौके पर डीजे, धमाल का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाएगा। शहर की सजावट में भी पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक का भी उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया इस बार समाज को दूषित करने वालों भी किनारे रखा गया है। निगरानी कमेटी बनाई गई है, जो ईद मिलादुन्नबी के मौके पर किसी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखेगी। उन्होंने डीजे का उपयोग प्रतिबंधित करने सहित लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनका यह पहला धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें धमाल पार्टी का उपयोग नहीं होगा। लाउडस्पीकर का पूरे आयोजन में वे उपयोग करेंगे। इससे आयोजन में शामिल होने वाले बड़े-बुजुर्गों व बच्चों के साथ ही शहर के लोगों को कानफोड़ू शोर से राहत मिलेगी। दानिश रफीक ने आगे बताया कि इस आयोजन में सभी धर्म के धर्म गुरू आएंगे। शहर के कलाकेंद्र मैदान में होने वाले जलसा के माध्यम से सभी शांति, अमन और सद्भावना का पैगाम देंगे। शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को जलसा के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान डीजे का उपयोग प्रतिबंधित किया था, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा डीजे बजाकर अप्रिय स्थिति निर्मित करने का प्रयास किया। इस वर्ष ऐसी हरकत न हो, इस पर निगरानी समिति की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग से गुजारिश के बाद उन्होंने भी डीजे धमाल का उपयोग नहीं करने पर अपनी सहमति दी है। मो. इस्लाम ने कहा कि हम देश के संविधान को मानते हैं। इसके गाइडलाइन का पालन करना हर किसी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मोहर्रम पर्व के दौरान हथियार प्रदर्शन पर हमने प्रतिबंध लगाया था। समाज के प्रमुखों का निर्णय उनके लिए सर्वमान्य है। मो. बाबर इदरिशी व जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष रशीद अहमद अंसारी ने कहा कि शहर के 12 मस्जिदों के सदर और समाज के प्रमुख लोगों के द्वारा लिया गया निर्णय का पालन सिर्फ पर्व पर नहीं बल्कि इस्मालिक तरीके के हर आयोजनों में किया जाएगा। इसके लिए धर्म गुरूओं ने पहल शुरू कर दी है। शादी-विवाह में भी डीजे का उपयोग समाज के लोग न करें, इसके लिए भी हमने पहल शुरू कर दी है। समाज में धीरे-धीरे बदलाव आएगा। उन्होंने कहा हम हिन्दुस्तानी हैं, हिंद हमारे दिल में है। अमन, भाईचारा हम सभी का पैगाम है। इस मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।