बिश्रामपुर। तीन दिनों पूर्व एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के कुमदा सहक्षेत्र कार्यालय प्रांगण बलरामपुर पुराना मुहाड़ा में लगे बेल्ट स्ट्रक्चर सहित अन्य लोहे की सामग्री चोरी मामले में शामिल तीन कबाड़ चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश कर दिया है। बिश्रामपुर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मी उजित राम ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बलरामपुर खदान के पुराना मुहाड़ा सक्षेत्र कार्यालय परिसर में अज्ञात कबाड़ चोरों ने पिकअप लगा खदान के बेल्ट स्ट्रक्चर सहित अन्य लोहे की सामग्री को ले जा रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची त्रिपुरा बटालियन सहित क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की टीम के मौके पर पहुंचते ही कबाड़ चोर पिकअप वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए, जिस पर टीम ने लोहे के स्क्रैप लोड पिकअप वाहन यूपी 64 बीटी 8110 को जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर कुछ संदेहियों के नाम बताए थे। आज पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपी 19 वर्षीय करन सोनी उर्फ गोल्डन पिता राजेश सोनी निवासी केनापारा तेलईकछार, 26 वर्षीय कामरान कुरैशी उर्फ राजा पिता मो यूनिस कुरैशी निवासी करंजी माझापारा व संतोष सिंह उर्फ गुड मॉर्निंग पिता लल्लन सिंह गोंड निवासी कुमदा बस्ती को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है। पिकअप वाहन केनापारा निवासी शातिर कबाड़ी मुकेश सोनी की बताई जा रही है।

Spread the love