बिश्रामपुर। शासकीय प्राथमिक शाला चंदौरीडांड में बच्चों को शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं विनीता यादव संकुल प्राचार्य द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को चंदन टीका एवं मीठा खिलाकर शाला प्रवेश कराकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश प्रदाय किया गया। शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर संकुल प्राचार्य द्वारा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने एवं पालकों को जागरूक करते हुए शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। संकुल समन्वयक अमल चंद्र दास द्वारा बच्चों को विद्यालय आने हेतु सभी माताएं एवं बालकों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बच्चों को स्कूल पढे बर जिंदगी ला गढे बर का सार्थकता के बारे में बताए गए। संकुल समन्वयक जुगेश्वर सिंह द्वारा भी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रतिदिन विद्यालय आने एवं शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। अंत में प्रधान पाठक बाबूलाल भगत द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रंजनी गुप्ता एवं तिलासो लकड़ा द्वारा किया गया।

Spread the love