सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से शुरू होगी ईवीएम से मतगणना
मतगणना केंद्र में रहेगा आपात चिकित्सा केंद्र, अग्निशमन टीम

अम्बिकापुर – लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना 4 जून मंगलवार को होगी। चुनाव का परिणाम-रूझान आम लोगों को दिखाने के लिए घड़ी चौक स्थित एलईडी स्क्रीन पर निर्वाचन परिणामों की जानकारी प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सिंह राजपूत द्वारा आम लोगों को चुनाव परिणाम दिखाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सरगुजा में प्रातः 8 बजे से मतगणना केंद्र पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
बता दें कि 4 जून को प्रातः 6 बजे जिला कोषालय स्ट्रांग रूम खोला जाएगा, जहां डाक मतपत्रों को रखा गया है। 4 जून को प्रातः 7 बजे तक ईटीपीबी प्राप्त किए जाएंगे। राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला कोषालय स्ट्रांग रूम से डाक मत पत्रों को सीआरपीएफ की सुरक्षा में मतगणना केंद्र तक लाया जाएगा। इसी तरह प्रातः 7 बजे इवीएम स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और 8.30 बजे ईवीएम से मतगणना शुरू की जायेगी। जिले की तीनों विधानसभा में कुल 781 मतदान केन्द्र हैं जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में 254, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर में 282 जिसमें 01 मतदान केंद्र गेतरा सूरजपुर जिले के अंतर्गत आता है तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में 245 मतदान केन्द्र शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभावार 14-14 टेबल ईवीएम मतगणना हेतु लगाए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्र के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना उपरांत प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में इवीएम सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिए सीलिंग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीलिंग उपरांत वीवीपैट मशीनों को उसी दिन वेयरहाउस में सुरक्षा के साथ सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशन में लाया जाएगा।
मतगणना केंद्र में होंगे आपात चिकित्सा केंद्र, मीडिया सेंटर, अग्निशमन टीम
मतगणना केंद्र में मतगणना दिवस पर मौजूद लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्यगत समस्या होने पर तत्काल प्राथमिक चिकित्सा हेतु आपात चिकित्सा केंद्र बनाया गया है। इसी तरह मतगणना स्थल पर पर्याप्त अग्निशमन सुरक्षा यंत्रों एवं फायर ब्रिगेड स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अधिकृत प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना केन्द्र में प्रवेश हेतु प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं, प्राधिकार पत्र प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना केन्द्र में मीडिया सेंटर भी बनाया गया है।
ये होगी प्रवेश एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था-
इस दौरान बताया गया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के बैंक के सामने मुख्य गेट से आरओ, एआरओ, एसपी, ऑब्जर्वर प्रवेश कर सकेंगे। परिसर के लाइवलीहुड कॉलेज गेट की ओर से समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस अधिकारी प्रवेश करेंगे। शासकीय अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधियों, अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता, व्यवस्था में लगे कर्मचारी आईटीआई गेट एमजी रोड की ओर से प्रवेश करेंगे। वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे ग्राउंड में की गई है।

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।