बिश्रामपुर। श्री श्याम सलोना परिवार बिश्रामपुर द्वारा बाबा श्याम का भव्य कीर्तन व बाबा श्याम का जन्मदिन नगर के अग्रसेन भवन में सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गौरतलब है कि श्री श्याम सलोना परिवार बिश्रामपुर के पहले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कोलकाता के यश लाडिया, राजनांदगांव की राधिका शर्मा व सूरजपुर के नरेश मित्तल द्वारा प्रस्तुत श्याम बाबा के मधुर भजनों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही यहां पर श्याम बाबा का केक काटकर छप्पन भोग लगा जन्मोत्सव मनाया गया। श्याम बाबा की रसोई भी रखी गई थी, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम सलोना परिवार बिश्रामपुर के सुमित मित्तल, सनी अग्रवाल, राहुल सिंघल, अमन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, जगदीश सिंघल, मनोज गोयल, राहुल मित्तल, आशुतोष जिंदल, राकेश अग्रवाल, नवीन गोयल, शुभम अग्रवाल, यश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल के अलावा महिलाओं की टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Spread the love