नेत्र रोग विभाग के वार्ड से लेकर ओटी तक सीपेज और टपक रहा पानी
सीजीएमएससी के धीमे चाल से 2023 में भी लंबे समय तक ऑपरेशन रहा बाधित
अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में संचालित नेत्र रोग विभाग का भवन काफी जर्जर हो चुका है। इसी भवन की छत पर सीजीएमएससी के द्वारा अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। छत पर रखे सामानों और आधे-अधूरे कार्य के कारण जलजमाव की स्थिति बन रही है। अस्पताल के वार्ड, चिकित्सक और जांच कक्ष, ऑपरेशन थिएटर तक की छत और दीवारें सीपेज से तरबतर हैं। इस कारण विभाग के सारे काम बाधित हो रहे हैं। कंप्यूटर, कागजातों को सुरक्षित रखने मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में यहां पिछले एक महीने से मोतियाबिन्द सहित अन्य ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती नहीं किया जा रहा है, जबकि रोजाना यहां बड़ी संख्या में मरीज ऑपरेशन के लिए पहुंचते हैं। ऑपरेशन के लिए मरीजों को बाद में आने या उदयपुर आकर ऑपरेशन कराने के लिए कहना चिकित्सकों की मजबूरी है। 2023 में नेत्र रोग विभाग में सीजीएमएससी के द्वारा शुरू किए गए कार्य से ऑपरेशन नहीं हो पाने जैसी समस्या बन रही है। इस दौरान भी लंबे समय तक नेत्र व्याधि से ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन उड़ते धूल के कारण बंद कर दिया गया था। वर्तमान में भी धीमी गति से निर्माण कार्य चलने के कारण छत में पानी भरा है और सीपेज के साथ ही छत से पानी टपकने की स्थिति बन रही है। यही स्थिति बनी रही तो सरगुजा मोतियाबिन्द ऑपरेशन के मामले में टारगेट से पीछे रह सकता है। इसे यहां के जिम्मेदार चिकित्सक भी स्वीकार कर रहे हैं।
टारगेट 4500, आठ माह में हुए 1400 ऑपेरशन
नेत्र रोग विभाग में ऑपरेशन कक्ष व वार्ड को बंद कर देने के बाद यहां केवल ओपीडी में मरीजों की जांच की जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. रजत टोप्पो ने बताया कि इस वर्ष शासन की ओर से सरगुजा में 4500 मरीजों के मोतियाबिन्द ऑपरेशन का टारगेट दिया गया है। अव्यवस्थाओं के कारण जनवरी से अगस्त के बीच मात्र 1400 मरीजों का ही ऑपरेशन हो पाया है। इसके पीछे बड़ा कारण पुराने व जर्जर नेत्र रोग विभाग के भवन की छत पर सीजीएमएससी द्वारा अतिरिक्त वार्ड का निर्माण पिछले वर्ष से कराना है।
बयान
नेत्र रोग विभाग के छत में पानी जमा रहने से दीवारों में सीपेज के साथ ही ऑपरेशन कक्ष व वार्ड में पानी टपक रहा है। ऐसे में ऑपरेशन एक माह से बंद है। उदयपुर में पीडि़तों का ऑपरेशन किया जा रहा है। सीजीएमएससी द्वारा विभाग के भवन में ऊपरी माले पर किए जा रहे अतिरिक्त निर्माण कार्य के कारण ऐसी स्थिति बनी है।
डॉ. रजत टोप्पो, नोडल नेत्र रोग विभाग
नेत्र रोग विभाग के काम में तेजी लाई गई है। ढलाई का काम पूरा होने के बाद सीपेज की समस्या नहीं रहेगी।
उमेश पटेल, ईई सीजीएमएससी

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।