अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकार भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में मणीपुर थाना पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद स्वजन को पुलिस ने सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक बीते 02 सितंबर को नाबालिग कपड़ा सिलवाने के लिए बताकर घर से निकली थी, जो देर शाम रात तक नहीं लौटी। आसपास रिश्तेदारों के यहां पता तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। ऐसे में शंका की स्थिति बनी और 03 सितंबर को थाना मणीपुर में स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। इसी क्रम में विवेचना में लगी पुलिस टीम ने बालिका को बलरामपुर जिला के बरियो थाना अंतर्गत ग्राम अखोरा निवासी अनु निषाद 18 वर्ष के कब्जे से बरामद किया। बालिका ने पूछताछ में आरोपी के द्वारा शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने की जानकारी दी है। आरोपी को पुलिस ने धारा 64(2)(ड) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उप निरीक्षक इंद्रदेव भगत, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर शरण सिंह, महिला आरक्षक सुमन कश्यप, किरण आमलावती, आरक्षक सुरेश गुप्ता, कुश सोनी शामिल रहे।

Spread the love