मामला ओटीआई के तहत गांधी चौक से भारतमाता चौक तक बनने वाली सड़क का

अंबिकापुर। शहर के मुख्य मार्ग गांधी चौक से भारत माता चौक तक सड़क चौड़ीकरण का काम विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग के कारण अटका हुआ है। इसे लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग लोक निर्माण विभाग अंबिकापुर ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर डिमांड नोट जारी करने की मांग की है।
कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक 3239 के अनुसार ओटीआई परियोजना के तहत गांधी चौक से भारत माता चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। इस मार्ग में कुल 0.98 किमी लंबाई में प्रभावित हो रही 11 के.वी. लाइन, एल.टी. लाइन और ट्रांसफार्मर-डी.पी. की शिफ्टिंग की जानी है। विभाग ने प्राक्कलन तैयार कर सीएसपीडीसीएल को भेजा है। कुल प्राक्कलित राशि 61 लाख 78 हजार 932 रुपये है। इसमें 11 के.वी. लाइन शिफ्टिंग का कार्य 22,65,765.78 रुपये, एल.टी. लाइन शिफ्टिंग का काम 13,75,027.39 रुपये और 11 के.वी. ट्रांसफार्मर डी.पी. शिफ्टिंग का काम 25,38,139.43 रुपये से होना है। कार्यपालन अभियंता ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को पत्र लिखकर नियमानुसार डिमांड नोट और सुपरविजन शुल्क का मांग पत्र तत्काल जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि राशि जमा करके शिफ्टिंग कार्य शीघ्र कराया जा सके और सड़क चौड़ीकरण का कार्य बिना अवरोध के प्रारंभ हो सके।

Spread the love