सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा नेहरू पार्क में नियमित निःशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक प्रतिदिन प्रातः 5ः30 से 06ः30 बजे तक नागरिकों को योगाभ्यास कराते हैं।

वर्तमान में व्यस्त जीवनशैली में कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के बीच लोग अक्सर अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में नियमित योगाभ्यास शरीर को सक्रिय रखने, तनाव कम करने और दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ करने में सहायक हो सकता है। नेहरू पार्क में संचालित यह निःशुल्क सत्र नागरिकों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने का अवसर दे रहा है। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय पर नेहरू पार्क पहुंचकर निःशुल्क योगाभ्यास में सहभागी बनें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

Spread the love