एक्सपर्ट्स ने कहा-कैंसर व हार्ट के विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा, मरीज से चिटिंग नहीं  
डॉ. संदीप दवे बोले-छोटी क्लीनिक से शुरू हुआ सफर, सही इलाज ही सस्ता इलाज

अंबिकापुर। बड़े शहरों की दौड़ खत्म, अब गंभीर बीमारियों का विश्वस्तरीय इलाज छत्तीसगढ़ में ही संभव है। इसी संदेश के साथ ‘रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स रायपुरÓ ने शनिवार को अंबिकापुर में सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन पर्पल आर्चिड होटल में किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ विशेषज्ञों को सीधे समाज के बीच लाकर लोगों को निवारक स्वास्थ्य देखभाल, शुरुआती जांच और जटिल बीमारियों के समय पर उन्नत इलाज के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स के मेडिकल और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे के साथ वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. शैलेश शर्मा कार्डियोलॉजी, डॉ. मो. रॉय सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. रवि जायसवाल मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. गिरीश अग्रवाल पल्मोनोलॉजी, डॉ. गौरव गुप्ता रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और डॉ. नीरू ज्योत्सा न्यूक्लियर मेडिसिन उपस्थित रहे।
दा विंची एक्सआई सिस्टम से रोबोटिक सर्जरी
डॉ. दवे ने बताया कि अस्पताल ने विभिन्न जटिल सर्जिकल विभागों में 1,000 से अधिक रोबोटिक-असिस्टेड (रोबोट की मदद से) सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है। अस्पताल ने अपने बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुए दा विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम को शामिल किया है, जो चुनिंदा कम चीर-फाड़ वाली प्रक्रियाओं को बेहतर सटीकता, स्पष्ट दृश्यता और उत्कृष्ट सर्जिकल नियंत्रण के साथ करने में मदद करता है।
व्यापक हृदय रोग चिकित्सा
इस अस्पताल हृदय रोगों की जांच, इलाज और उनके दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए व्यापक कार्डियक सेवाएं प्रदान करता है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश शर्मा ने कहा कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, धूम्रपान की आदत या परिवार में हृदय रोग का इतिहास रखने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। सीने में बेचैनी, सांस फूलना या असामान्य धड़कन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
उन्नत फेफड़े और श्वसन देखभाल
डॉ. गिरीश अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, फेफड़ों के पुराने संक्रमण, जटिल श्वसन संबंधी बीमारियों और फेफड़ों के कैंसर जैसी समस्याओं के लिए व्यापक पल्मोनोलॉजी देखभाल प्रदान करता है। लगातार खांसी आना, बिना कारण वजन कम होना, थूक में खून आना या सांस लेने में बढ़ती तकलीफ के लिए समय पर डॉक्टरी जांच जरूरी है, विशेषकर धूम्रपान करने वालों के लिए।
बाक्स
उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत कर रहे पूरी: डॉ. दवे
इस अवसर पर डॉ. संदीप दवे ने कहा, अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को कैंसर, दिल की बीमारी या अन्य जटिल इलाजों के लिए सिर्फ इसलिए बड़े महानगरों की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि मरीजा को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता है। आज कैंसर, हृदय रोग और कई अन्य गंभीर स्थितियों का इलाज रायपुर में ही संभव है। हमारा प्रयास है कि, हम छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अनुभवी डॉक्टरों, आधुनिक तकनीक और व्यापक इलाज को उनके और करीब ला सकें। उन्होंने कहा कि चाहे कैंसर हो, दिल की बीमारी हो या फेफड़ों की गंभीर समस्या, सही समय पर बीमारी का पता चलना बहुत बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। कम्युनिटी कनेक्ट जैसी पहल से हम चाहते हैं कि लोग शुरुआती लक्षणों को पहचानें और सही समय पर सही विशेषज्ञ से सलाह लें। उन्होंने कहा मरीज का सही इलाज ही सस्ता इलाज है।
दोनों एक बाक्स में रहेगा
कैंसर के मरीजों के लिए आयुष्मान से इलाज की सुविधा
रायपुर में 16 अगस्त को शुरू किए गए ‘रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूटÓ पर डॉ. मौ. ए. राय ने विशेष प्रकाश डाला। यह संस्थान मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और न्यूक्लियर मेडिसिन के वरिष्ठ विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। मरीज अब एक ही एकीकृत प्रणाली के भीतर बीमारी की जांच, इलाज की योजना, सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी का लाभ उठा सकते हैं, जिससे अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर कम होंगे। यहां की मुख्य विशेषता मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड है, जहां विभिन्न विशेषज्ञ मिलकर जटिल मामलों की समीक्षा कर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करते हैं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मौ. ए. राय ने कहा, हर कैंसर मरीज की स्थिति अलग होती है। जब विशेषज्ञ शुरुआत से ही मिलकर काम करते हैं, तो हम अधिक बेहतर तरीके से इलाज की योजना बना सकते हैं।
मेडिकल ऑन्कोलॉजी में इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ
डॉ. रवि जायसवाल ने बताया कि, मेडिकल ऑन्कोलॉजी में कीमोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा उपलब्ध है। इलाज में हो रहे आधुनिक बदलाव मरीज के सटीक निदान के अनुसार इलाज को अनुकूलित करने के अधिक विकल्प दे रहे हैं। यह संस्थान इलेक्टा वर्षा एचडी लीनियर एक्सीलेटर से लैस है, जो इमेज-गाइडेड रेडियोथेरेपी, स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी जैसी उन्नत तकनीकों का समर्थन करता है। इसके अलावा ब्रेकीथेरेपी और एआई सक्षम पेट-सिटी की सुविधा भी है, जो कैंसर की स्टेज का पता लगाने में मदद करती है। डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि वर्षा एचडी और ब्रेकीथेरेपी की उपलब्धता हमें उपचारों की विस्तृत शृंृंखला पेश करने की सुविधा देती है। न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीरू ज्योत्सा ने सटीक जांच और स्टेजिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, अंबिकापुर में इस पहल के माध्यम से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्नत देखभाल तक पहुंच को आसान बनाना है। उन्होंने बताया कैंसर के मरीजों का पूरा इलाज आयुष्मान से किया जाता है।

Spread the love

You missed