अंबिकापुर। नगर निगम अंबिकापुर के सफाई विभाग में मैनेजर का काम करने वाले फरहान सिद्दीकी निवासी बसदेवापारा ने कोतवाली थाना में ईद के सामाजिक कार्यक्रम में मारपीट करने की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराई है।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि, 25 अगस्त को ईद त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय द्वारा सामाजिक कार्यक्रम कलाकेन्द्र मैदान अंबिकापुर में रखा गया था। रात करीब 9.30 बजे वह भी कार्यक्रम में गया था। यहां पहले से मौजूद सद्दाम उर्फ ढिबरी निवासी मोमिनपुरा नूरानी मस्जिद के पास, उसे गाली देकर अपने पास बुलाया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, और धक्का-मुक्की करके हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगा और गला दबा दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

Spread the love