सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर की रासेयो इकाई एवं रेड रिबन क्लब की पहल  
फोटो-2
अंबिकापुर। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 29 अगस्त तक चार दिवसीय एड्स जागरूकता फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. रानी रजक के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर स्वयंसेवकों ने सबसे पहले शहर के अंबेडकर चैक में एचआईवी, एड्स को लेकर फ्लैश मॉब किया। इसके पश्चात गांधी चैक और घड़ी चैक में भी फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। फ्लैश मॉब के दौरान स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य और नारों के माध्यम से लोगों को बताया कि एचआईवी, एड्स क्या है, इसके संक्रमण के कारण क्या हैं और इससे बचाव के लिए सही जानकारी व सुरक्षित व्यवहार कितना आवश्यक है, की जानकारी दी। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करें, उनके साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करें। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में एचआईवी, एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और भेदभाव-मुक्त, संवेदनशील वातावरण का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की और फ्लैश मॉब के माध्यम से दिए गए संदेशों की सराहना की। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज को स्वस्थ बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक-अशैक्षणिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

प्रथम पेज में सेंटर में बाक्स में लेंगे 3 कॉलम फोटो के साथ

Spread the love