रिफर महिला की अंबिकापुर लाते तक हो गई मौत
अंबिकापुर। खाट में पति के साथ सोई महिला अचानक देर रात शोर मचाने लगी, पति की नींद खुली तो पत्नि ने कहा कुछ काटा है। पति जब बिस्तर से उठा तो करैत सांप था।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिला के पस्ता थाना अंतर्गत ग्राम अतौरी निवासी बसंती चेरवा 45 वर्ष और उसका पति जीतन चेरवा 24 अगस्त की रात को खाना खाने के बाद खाट में सो रहे थे। देर रात करीब 1.30 बजे बसंती के चिल्लाने की आवाज को सुनकर पति की नींद खुली तो वह बताई कुछ काटा है, जल्दी टार्च लेकर आओ। बिस्तर में सोया पति घबराहट में उठा और टार्च लेकर आया तो बिस्तर में करैत था। सांप को मारने के बाद वह उसे ढंक दिया और पत्नि को आननफानन में निजी वाहन से लेकर प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचा, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करके मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

अंतिम पेज

Spread the love