अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर के प्रथम कुलपति प्रो. सुनील कुमार वर्मा का 03 अगस्त को उनके गृह ग्राम बिलासपुर में देहावसान हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत और सरगुजा विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर है।
प्रो. वर्मा सरगुजा विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति थे। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय की नींव रखी गई और सरगुजा अंचल में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिली। अपनी सादगी, विद्वता और सेवा भाव के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए शोक संदेश में कहा गया है कि एक महान व्यक्तित्व का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श, सादगी और सेवा का भाव सदैव हमारी प्रेरणा बने रहेंगे। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र लाकपाले, कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

Spread the love