अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 5 अगस्त को यातायात शाखा की चेकिंग के दौरान 3 मामलों में कार्रवाई की गई। टीम ने मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 4819 के चालक नंदूराम पिता सुखलाल सिंह 20 वर्ष, निवासी गंगापुर थाना जयनगर को नशे में धुत्त पाया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि हुई। दूसरे मामले में मोटरसायकल सीजी 15 ईके 5839 के चालक अजय कुजूर पिता सिलमन कुजूर 24 वर्ष, निवासी सुखरी थाना गांधीनगर और तीसरे मामले में सूमो वाहन क्रमांक सीजी 29 एसी 1148 के चालक प्रकाश यादव पिता देवनारायण 25 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी थाना प्रतापपुर भी शराब पीकर वाहन चलाते मिला। तीनों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को 10-10 हजार रुपये, कुल 30 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी।

Spread the love