अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उडूमकेला में घर के सामने बंधी बकरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम उडूमकेला, बैगापारा निवासी विनोद पुलिस को बताया है कि 1 अगस्त की सुबह वह घर से कुछ दूरी पर खेत में हल चला रहा था। घर के सामने सड़क किनारे उसकी बकरी बंधी थी। करीब 11.30 बजे उसकी मां मंगली बाई आवाज लगाई कि कुछ लोग बकरी चोरी कर ले जा रहे हैं।
विनोद शोर सुनकर पहुंचा तो तीन युवक उसकी बकरी को बाइक में लेकर भाग रहे थे। उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर बंदना-जजगा के बीच आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों का नाम सद्दाम खान, लक्ष्मी प्रसाद नंदे तथा सूर्या कुमार नंदे निवासी ग्राम रायकेरा बताया है। शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Spread the love