आरोपी को गिरफ्तार करके सीतापुर के व्यवसायी को राहत देने का किया आग
अंबिकापुर। सीतापुर स्थित काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स में 26 जुलाई की सुबह करीब 1 करोड़ रुपये के गहनों की उठाईगिरी की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई और पीड़ित व्यवसायी को राहत दिलाने की मांग की है।
बता दें कि, घटना 26 जुलाई को सुबह 11 बजे की है। दुकान संचालक अरुण देव सोनी रोज की तरह अपनी दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी दौरान 4 अज्ञात चोरों ने सफाई से ज्वेलरी से भरा थैला पार कर दिया। थैले में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। घटना की जानकारी सरगुजा जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सोनी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक को दी और मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एसएसपी सरगुजा को पत्र प्रेषित किया।
बालकृष्ण पाठक ने पत्र में उल्लेख किया है कि, गहनों का व्यवसाय करने वाले व्यापारी पहले से ही खराब पुलिसिंग और चोरी की आशंका के चलते हर दिन दुकान से मूल्यवान आभूषण घर ले जाते हैं और फिर दुकान पर लाते हैं। ऐसे में बीच रास्ते में ही गहनों की उठाईगिरी और लूट की आशंका और बढ़ गई है। यह घटना व्यापारियों के मन में असुरक्षा का भाव पैदा करती है। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि, आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पीड़ित व्यवसायी को राहत दी जाए। साथ ही सरकार और पुलिस विभाग को ठोस कार्रवाई कर व्यापारियों के बीच विश्वास बहाल करने के प्रयास करने चाहिए। फिलहाल पुलिस आरोपियों के तलाश में लगी है।

Spread the love