दोनों विद्यालयों को ‘बेस्ट स्कूल इन चेसÓ  सम्मान, जल्द होगी अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता

अंबिकापुर। संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल, अंबिकापुर को ‘बेस्ट स्कूल इन चेस (विजेता)Ó तथा सैनिक स्कूल अंबिकापुर को ‘बेस्ट स्कूल इन चेस (रनर-अप)Ó पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने दोनों विद्यालयों को स्मृति-चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया।
सैनिक स्कूल में यह सम्मान उप-प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पी. श्रीनिवास ने प्राप्त किया, जबकि होली क्रॉस कॉन्वेंट की ओर से प्राचार्या जेस्सी टेक्केन ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल की ओर से प्रकाश तिवारी, प्रदीप डांगरे एवं महेश सिन्हा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल पी. श्रीनिवास ने शतरंज के प्रति विशेष रुचि व्यक्त करते हुए विद्यालयों में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शतरंज संघ सरगुजा ने बताया जल्द ही छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के प्रदेश महासचिव वीके राठी तथा सीआईएस हेड अब्दुल शमीम के मार्गदर्शन में होली क्रॉस कॉन्वेंट, सैनिक स्कूल, ओपीएस, कार्मेल और मॉन्टफोर्ट स्कूल के बीच उच्च स्तरीय अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और विद्यालयों में शतरंज को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अनिश अंसारी, राष्ट्रीय निर्णायक प्रदीप मंडल, शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष एसएसपी वर्मा, संभाग संयोजक बी. मणियन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Spread the love