अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर 755 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना गांधीनगर पुलिस टीम को 21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि, नवापारा, गोधनपुर रोड निवासी रविन्द्र सिंह अपने मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने रविन्द्र सिंह के मकान में रेड कार्रवाई की। जहा रविन्द्र सिंह 44 वर्ष उपस्थित मिला। पूछताछ के दौरान वह घर के अंदर से 08 नग सीलबंद सिम्बा बियर, 05 नग हंटर बियर, 05 नग ड्रंक 11000 बियर, 04 नग सिम्बा केन बियर, 07 नग रॉयल चैलेंज व्हिसकी, 01 नग गोवा स्पेशल व्हिसकी, मात्रा कुल 15 लीटर 755 मिलीलीटर पेश किया। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब जप्त करके आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विवेक चंद्राकर, भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक रमन मण्डल, राहुल सिंह सक्रिय रहे।

Spread the love