सेवा किटी समूह के सदस्यों की पहल को समाजसेवियों ने सराहा

अम्बिकापुर। सेवा किटी समूह के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन पार्किंग में सेवारत महिलाओं को रेन कोट और फल वितरित किया, ताकि वे बरसात में भी अच्छे से अपनी सेवाएं दे सके। समूह के सदस्य इन महिलाओं से समय-समय पर मिलती रहती हैं, और ठंड के मौसम में गर्म कपड़े  एवं त्योहारों में मिठाई एवं उनकी जरूरत की सामग्री वितरित करती हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी आर्ट ऑफ लिविंग ने सेवा किटी समूह के कार्य को सराहा। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय, संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा ने अपने कहा कि सेवा किटी समूह नि:स्वार्थ भाव से पूरे वर्ष भर विविध कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से समाज में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उमाशंकर पाण्डेय, युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान सरगुजा ने भी सेवा किटी समूह की संस्थापिका वन्दना दत्ता के कार्यों को सराहा और कहा कि इनसे प्रेरित होकर ही वे समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। सेवा किटी समूह की संस्थापिका वन्दना दत्ता ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन महिलाओं का परिवार वाहन पार्किंग से होने वाले आय से चलता है। वे विगत छह वर्षों से लगातार समय-समय पर इनका सहयोग करते रहते हैं। कार्यक्रम में समाज सेविका संतोष पाण्डेय, नीलिमा गोयल, मधु चैदहा, लिलि बसु राय, गायत्री सुल्तानिया, आतिशी भट्टाचार्य, नमिता चावला, सत्या दुबे, मिलन शर्मा, अंजना परिहार, स्मिता तिवारी, सुनिता दास, सुधा तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love