अंबिकापुर। जिला आबकारी अधिकारी एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन और आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को हुई कार्रवाई में 20.540 लीटर अंतर्राज्यीय विदेशी मदिरा बरामद किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि, आबकारी वृत्त अंबिकापुर अन्तर्गत ग्राम जमगंवा, थाना दरिमा निवासी पुरषोत्तम चौहान के द्वारा अंतर्राज्यीय विदेशी मदिरा बेचने की सूचना मुखबिर से मिली थी। आबकारी टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची और आरोपित के कब्जे से गोवा व्हिस्की 102 पाव, कुल मात्रा 18.360 लीटर मध्यप्रदेश प्रांत का एवं एक पाव लंदन प्राइड वोदका 180 एमएल, माउन्ट 6000 बीयर 04 नग केन मात्रा 2.0 लीटर कुल मात्रा 20.540 लीटर जप्त करके आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), 34(2) एवं 59 (क), 36 के तहत् कार्रवाई की। गैरजमानतीय अपराध होने पर आरोपित के विरूद्ध प्रकरण कायम करके गिरपतार किया गया एवं न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रिया गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक पुन्ना लाल जायसवाल, आबकारी आरक्षक सौरभ जायसवाल, महिला नगर सैनिक गीता सिंह, नगर सैनिक राकेश चौबे एवं अजीत तिर्की का योगदान रहा।

Spread the love