अंबिकापुर। सरगुजा जिला के कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुनिया में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के विरूद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
मृतिका के पिता संजय यादव पिता गंगाप्रसाद यादव ने पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री मिनी यादव का विवाह वर्ष 2023 में अनोज यादव पिता गोवर्धन यादव निवासी ग्राम कुनिया के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी लड़की को पति, ससुर, सास भुनेशरी यादव और ननद के द्वारा दहेज में गाड़ी, सोना, नकदी लाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसे कई बार जान से मारने की धमकी दी गई। पैसा नहीं होने के कारण उन्होंने अपना 50 डिसिमिल जमीन कार नहीं दे पाने के कारण दिया था, इसके बाद भी लड़की के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किए, और 11 जुलाई को उसकी संदिग्ध हाल में मृत्यु हो गई। मृतिका के पिता ने घटना की गहन जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में पुलिस ने पति अनोज, मृतिका के ससुर गोवर्धन, सास भुनेशरी, ननद के खिलाफ दहेज हत्या एवं सहित अन्य धारा के तहत अपराध दर्ज किया है।

Spread the love