अंबिकापुर। शतरंज संघ सरगुजा के तत्वावधान में 19 जुलाई रविवार को स्व. जी.एच. रायसोनी मेमोरियल जूनियर रैपिड शतरंज चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता Óशतरंज भवन, गांधी स्टेडियमÓ में होगी। उद्घाटन सुबह 9 बजे और पहले राउंड के मैच 10 बजे से शुरू होंगे।
प्रतियोगिता अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में होगी। प्रत्येक वर्ग के विजेता को 1200 रुपये नकद ़ ट्रॉफी, उपविजेता को 900 रुपये औऱ ट्रॉफी, तीसरे और चैथे स्थान पर मोमेंटो दिया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग के टॉप-4 बालक-बालिका कुल 56 खिलाड़ियों का चयन रायपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिये प्रवेश शुल्क 400 रुपये रखा गया है। अंतिम तिथि 15 जुलाई शाम 5 बजे तक और विलंब शुल्क 200 रुपये के साथ 16 जुलाई तक प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। इसके लिये अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर अनिश अंसारी से 6261980179, सीनियर नेशनल आर्बिटर प्रदीप मंडल से 9981598072 में संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी शतरंज संघ सरगुजा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने दी।

Spread the love