अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने जेवरात और कपड़ा चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, केंदी टोप्पो ग्राम अजिरमा में स्थित कृषि महाविद्यालय में मजदूरी करती है। 6 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे उसे पति प्रेमू टोप्पो मोटरसायकल से कार्यस्थल कृषि महाविद्यालय छोड़ने गया था। यहां से आधे घंटे बाद वापस करीब 8.30 बजे घर आये तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर घुसे तो समान बिखरा हुआ था। कमरे में रखे अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर ने चांदी के जेवरातों में 02 जोड़ा बिछिया, 01 छुछिया, 01 चांदी का चेन, 01 जोड़ी बॉली व महिलाओं से संबंधित कपड़े पार कर दिया था, जिसकी कीमती लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है। इसकी सूचना प्रेमू टोप्पो ने अपनी पत्नी को दी। रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।

Spread the love