सीतापुर। थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला कटर से काटकर चोर ने पूरे घर को खंगाला और 50 हजार रुपये नकद सहित एक लाख रुपये से अधिक का जेवरात चोरी कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम आमाटोली सुन्दरनगर निवासी अजय सिन्हा 3 जुलाई, शुक्रवार को अपने घर में ताला बंद करके बच्चों को लेने दिन में करीब 11 बजे अंबिकापुर आए थे, और अंबिकापुर में ही रूक गए थे। 4 जुलाई को रात 11.00 बजे बच्चों को लेकर सुन्दरनगर वापस पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला कटर से काटा हुआ था। अंदर जाने पर अन्य दरवाजों में लगा ताला भी कटर से काटा हुआ मिला। घर के अंदर रखा आलमारी खुला था और उसमें रखा सोने, चांदी का जेवर, नकद राशि गायब था। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल डॉयल 112 में फोन करके दी, इसके बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण करके चली गई। अजय सिन्हा ने पुलिस को चोरों के द्वारा अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र 2 नग, अंगूठी 2 नग, झुमका 9 नग, नथ 9 नग, चांदी के सिक्के 9 नग, बिछिया 2 नग, ब्रेसलेट 1 नग, 50 हजार रुपये नकद गायब था। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) का मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love