अंबिकापुर। ट्रक खड़ी करके चालक अपने घर में खाना खाया और देर रात वापस ट्रक वाहन के पास आया तो उसका डिस्क सहित टायर और बैटरी गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी चोरों का पता नहीं चलने पर घटना की रिपोर्ट चालक ने लखनपुर थाना में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के ग्राम माजा, राजाकटेल निवासी वकील अंसारी पिता उस्मान अंसारी, श्री बालाजी कंपनी का 18 चक्का ट्रक वाहन चलाता है। ट्राला से कोयला महान एनर्जी मध्य प्रदेश में खाली करने के बाद वह उदयपुर अडानी कोयला खदान वापस आ रहा था। 3 जुलाई की रात को करीब 10 बजे रास्ते में अपने घर के पास ग्राम माजा में ट्रक को खड़ा करके खाना खाने के लिये अपने घर चले गया था। रात करीब 2 बजे ट्रक के पास वापस आया तो ट्रक के बायें तरफ का 4 टायर डिक्स सहित नहीं था। ट्रक में लगा 2 बैटरी भी गायब था। चोरी गये टायर डिक्स एवं बैटरी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Spread the love