लुंड्रा। थाना अंतर्गत वृद्ध महिला को टोनही कहकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने और घर तोड़ने के मामले में 3 आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धाराओं के तहम मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम गुजरवारपारा खाराडांडपारा की धनेश्वरी नागेश पति स्व. टुनू राम कुमार 65 वर्ष के साथ गांव के ही अनु नागेश, विक्रम नागेश और मंगल नागेश द्वारा मनु नागेश को जादू-टोना करके मार डालने का आरोप लगाते हुये गाली-गलौज करके मारपीट करते आ रहे थे। एक जुलाई को लगभग 4 बजे इसे लेकर सामाजिक बैठक रखा गया था। सामाजिक बैठक में भी अनु और मंगल नागेश ने बुजुर्ग महिला को टोनही मीटिंग करवा रही है, कहते हुये मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया, इसके बाद आरोपी वहां से चले गये। शाम को पुन: वृद्ध महिला के घर आरोपी पहुंचे और जान से खत्म कर देने की धमकी देते हुये अंदर से बंद घर के दरवाजे को तोड़फोड़ करके मारपीट किये और मेरे घर के खप्पर को क्षतिग्रस्त़ कर दिए। पुलिस ने जांच में घटना को सही पाया और विधि विरूद्ध एवं दंडनीय अपराध सामने आने पर वृद्ध महिला का डॉक्टरी मुलाहिजा 2 जुलाई को कराई थी। मारपीट से अस्वस्थ होने के कारण वह इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज नहीं करा पायी थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरूद्ध टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 3, 4, 5 औऱ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) का मामला दर्ज करके विवेचना में लिया है, और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Spread the love