सूरजपुर। शहर के अत्यंत रिहायशी मोहल्ले में जीएसटी दफ्तर से मोहल्ले के लोग हलाकान है।दफ्तर से लोगो को परेशानी कम है लेकिन इस दफ्तर के कारण वाहनों की आवाजाही और घरों के सामने वाहनों के खड़े कर देने से लोगो का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।बताया जाता है कि नगर सिविल कालोनी में जीएसटी का दफ्तर खुला है।जहाँ दिन भर लोगो और वाहनों की आवाजाही से लोग परेशान है।इतना ही नही लोगो के घर व दरवाजा के सामने लोग घण्टो गाड़ी पार्क कर दफ्तर में चले जाते है।इससे लोगो का घर से निकलना दुश्वार हो जा रहा है।वाहन मालिक को खोजो फिर उनसे मिन्नत करो तब कहीं जाकर कालोनी के लोग घर से निकल पा रहे है।हद तो तब है जब पिछले कई दिनों से जीएसटी द्वारा कथित रूप से जब्त ट्रक एक अधिवक्ता के घर के सामने खड़ी है जिसका कोई माई बाप नही है।अब ऐसे में अधिवक्ता हलाकान है।चालक कह रहा में क्या करूँ में मेरे पास चाबी नही है जबकि जीएसटी के अफसर कुछ कर नही रहे।इस तरह से परेशान मोहल्ले के लोगो मे भारी आक्रोश है और अब वे इस रिहायशी मोहल्ले में दफ्तर का ही विरोध शुरू करने के मूड में है।लोगो ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कर पहल करने की मांग की है।

Spread the love