क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जा रहे थे बूचड़खाना, सरपंच ने दी पुलिस को सूचना  
कसुमी। स्थानीय पुलिस ने स्कार्पियो वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गये 5 नग गाय-बैल को बरामद कर लिया है। गौवंश को वध करने के लिये बूचड़खाना झारखण्ड की ओर अज्ञात व्यक्ति ले जा रहे थे, जो स्कार्पियो वाहन के पंचर होने पर गौवंश सहित वाहन को छोड़कर भाग गये। ग्राम कोदवा के सरपंच की सूचना पर पुलिस ने मामले में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है, और वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस स्कार्पियो वाहन में सवार लोगों को तलाश रही है।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिला के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम कोदवा निवासी सरपंच विजय पैकरा को 3 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे गांव के कुंवर राम पैकरा ने फोन करके बताया कि उसके घर के पास मुख्य मार्ग के किनारे एक स्कार्पियो वाहन में 5 गाय-बैल हैं, जिन्हें क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर वध के लिये बूचड़खाना झारखण्ड की ओर ले जाया जा रहा है। गाड़ी का टायर पंचर हो जाने के कारण गाड़ी को छोड़कर सवार भाग गये हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सरपंच गांव के लोगों के साथ मौके पर जाकर देखा तो एक सिल्वर कलर की स्कार्पियो वाहन क्रमांक जेएच 01 क्यू 7595 में गाय-बैल को क्रूरतापूर्वक रस्सी में बांधकर रखा गया था। गाड़ी का एक टायर पंचर था। इसकी सूचना सरपंच ने फोन करके थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधकर रखे गये गौवंश को ग्रामीणों के माध्यम से उतरवाया और वाहन को जब्त करके अ

Spread the love