प्रतापपुर। शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (हिंदी माध्यम) जरही विकासखंड प्रतापपुर में अणुव्रत विश्व भारती ने आओ जिंदगी की बात करें, अंतर्गत नशा मुक्ति का संदेश देते कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के प्रभारी फ्रिदा केरकेट्टा की अनुमति से आयोजित इस कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला, भाषण और वाद-विवाद को समाहित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान स्पीकर के रूप में पूर्व छत्तीसगढ़  शासन बोर्ड की सदस्य नीलूबाला जैन उपस्थित रहीं। उन्होंने अनुभवों की अभिव्यक्ति देते हुये ड्रग्स में केमिकल की उपस्थिति और रिएक्शन, शराब पीने के दुष्प्रभाव, याददाश्त कमजोर होने, सिगरेट पीने वाला दस साल पीछे कैसे, जैसे उदाहरणों और स्वामी विवेकानंद की सूक्तियों से बच्चों को जागरूक किया, और प्रश्नोत्तरी करके इनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुये गिफ्ट देकर प्रोत्साहन किया। निबंध, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष पुरन राम राजवाड़े द्वारा अणुव्रत विश्व भारती के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुये नशा मुक्ति का संकल्प कराया और अणुव्रत विश्व भारती के अन्य प्रकल्पों में भी सहयोग की बात कही। राज्य प्रभारी ममोल कोचेटा ने अणुव्रत विश्व भारती के सभी प्रकल्पों की जानकारी देते हुए बच्चों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस बीच एक बच्ची ने नशे में गाड़ी चलाते हुए अपने चाचा की मृत्यु की घटना को भावुक होकर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष भारती ने और आभार प्रदर्शन दीपेंद्र सिंह  ने किया। इस दौरान काफी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love