अंबिकापुर। शुक्रवार से लगातार छुट्टियों के बीच शहर के मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल में सोमवार को आपातकालीन चिकित्सा परिसर में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। चिकित्सक का कक्ष भी मरीजों से ठसाठस भरा था।
कबीर जयंती की छुट्टी होने के बाद भी ओपीडी खुलते ही मरीज और उनके स्वजन की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद होने के बाद आपातकालीन चिकित्सा परिसर बाहर से अंदर तक मरीजों से भरा था। कोई काउंटर में लाइन में लगा था, तो कोई चिकित्सक को दिखाने के लिये अपनी पारी आने का इंतजार कर रहा था। अस्पताल परिसर में संजीवनी 108 एम्बुलेंस से मरीजों को पॉयलट और ईएमटी लेकर पहुंच रहे थे। दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों के साथ आये स्वजन भीषण गर्मी और उमस के कारण बेचैन होते अंदर-बाहर हो रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि छुट्टियों के बाद कमोबेश यही स्थिति बनती है। दौरान जिन मरीजों का इलाज नहीं हो पाया, वे सभी एक साथ अस्पताल पहुंचे हैं। सोमवार को अवकाश से अनभिज्ञ रहने के कारण 12 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों दो घंटे की ओपीडी के बाद आपातकालीन चिकित्सा परिसर में इलाज के लिये मरीज पहुंच रहे थे। हालांकि, यहां ऐसे मरीजों को प्राथमिकता दिया जाना है, जिनकी स्थिति गंभीर हो, लेकिन सामान्य बीमारी से पीड़ित भी पहुंच जाते हैं।

Spread the love