अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज ने 19 जून को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का भ्रमण कर विभिन्न विभागों, कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। सांसद ने संस्थान में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया एवं
रोजगारन्मुखी शिक्षा एमबीए, एवं नए जी एवं पीजी पाठ्यक्रम संचालित करने हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका विकसित भारत के निर्माण में
है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने तथा भारत को विश्व गुरु एवं विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सतत प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संस्थान के प्राचार्य डॉ. राम नारायण खरे ने सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को संस्थान के समग्र विकास एवं हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। सांसद के आगमन से संस्थान के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह का वातावरण रहा। निरीक्षण के दौरान संस्थान की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Spread the love