विद्यालयों में योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के दिए निर्दे
अंबिकापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. झा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर शासन एवं विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों एवं संस्थाओं को आवश्यक तैयारियां समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इसके माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। इसलिए योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि, विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन, योग के महत्व पर जागरूकता गतिविधियां तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश  दिए।

Spread the love