अंबिकापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली में आकाश जायसवाल पिता स्व. रामजी जायसवाल 25 वर्ष, निवासी मायापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16 मई को मायापुर निवासी राहुल सिंह के द्वारा रास्ता रोककर मारपीट किया गया। इसके संबंध में 17 मई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद करीब 3 बजे अपने घर वापस जा रहा था, इसी दौरान चांदनी चैक में शास्त्री ऑटो के पास पुन: राहुल सिंह अपने साथी गोलू पंडित के साथ मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का, बेल्ट, रॉड से मारपीट किया। राहुल सिंह ने दांत से आकाश के बायें हाथ में काट दिया था। मारपीट में उसे शरीर के कई हिस्से में चोंट आई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह के विरूद्ध अलग-अलग मामला पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया था। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह पिता विनोद सिंह, 32 वर्ष को घेराबंदी करके घर से पकड़ा और विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Spread the love