जिले के विभिन्न थानों में की गई पदस्थापना, एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशानिर्देश  
अंबिकापुर। सरगुजा जिला में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी से बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों ने आमद दी। इन्हें डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के अलग-अलग थानों में इनकी पदस्थापना की है।
बता दें कि, पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी से बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त 14 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु सरगुजा इकाई को आबंटित किया गया है। इसी परिपेक्ष्य में बुधवार को डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने समस्त प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से अपने कर्तव्य स्थल पर बेहतर कार्य करने, निष्पक्ष जांच, विवेचना, बेहतर तकनीकी विश्लेषण की जानकारी रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। व्यवहारिक प्रशिक्षण दौरान दिये गये प्रत्येक कार्यों को बेहतर तरीके से लगन एवं मेहनत से करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले के थाना कोतवाली में 03, गांधीनगर सीतापुर एवं मणीपुर में 02-02, उदयपुर, लखनपुर, बतौली, लुण्ड्रा, दरिमा में 01-01 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों की पदस्थापना की गई है। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक (एम) अभय सिंह स्थापना शाखा व अन्य उपस्थित रहे।      

Spread the love