अंबिकापुर। पत्नी की हत्या के मामले में मणिपुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कैलाश राम पिता अघनू राम, निवासी ग्राम कुरहटेपना बगीचा जिला जशपुर ने 19 मई को मणीपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी चचेरी बहन सुखमनिया ट्रांसपोर्ट नगर में अपने पति जमुना चिकवा के साथ रहती थी, जिसके मृत्यु की सूचना आसपास के लोगों से मिली। जब वह अंबिकापुर आया तो सुखमनिया के पैर, कमर एवं पीठ में डंडे से चोट लगने का निशान मिला, इसे देखने के बाद वह चचेरी बहन की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त किया था। रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध करके पुलिस ने विवेचना में लिया था। शव पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया और आरोपी के तलाश में पुलिस लगी थी। नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के मार्गदर्शन में थाना मणीपुर एवं साइबर सेल अंबिकापुर की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी जमुना चिकवा पिता स्व. रामबिलास चिकवा 35 वर्ष निवासी कुमनसिया चौकी केरजू थाना सीतापुर, हा.मु. कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर अंबिकापुर को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा, अनिल पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दिलसाय कुजूर, विकास सिन्हा, अंजू भगत, विजय रवि, आरक्षक उमाशंकर साहू, अनिल सिंह, परिहार, नरेश, रामकेश्वर सिंह, घनश्याम राजवाड़े, रमेश राजवाड़े, निरंजन बड़ा, महिला आरक्षक रीना कश्यप, सैनिक दिनेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Spread the love