सुशासन तिहार: शिविर में 1405 आवेदन मिले, 72 का मौके पर निराक
अंबिकापुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के सीतापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मूरता क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मांग एवं शिकायतों के कुल 1405 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग के 1374 तथा शिकायत के 31 आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों में से 72 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है तथा मांगों एवं शिकायतों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की, ताकि समय पर समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
सांसद चिंतामणि महाराज ने विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों जैसे फौती, सीमांकन एवं बंटवारा आदि मामलों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने की बात कही, जिससे समस्याओं का त्वरित एवं सुगम निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, उनकी जांच कर शासन द्वारा संचालित बिजली बिल छूट योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। वहीं श्रम विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित कुल 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आठ बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किया। हाईस्कूल एवं हाई सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत तीन लोगों को साक्षरता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम दौरान सांसद चिंतामणि महाराज ने उपस्थित ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान की शपथ दिलाई तथा नशे की बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, बीडीसी सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, एसडीएम फागेश सिन्हा, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें-कलेक्टर
कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, सुशासन तिहार शासन एवं प्रशासन की ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएमएफ मद से नीट कोचिंग हेतु रायपुर भेजा जा रहा है। जो विद्यार्थी बाहर नहीं जा पा रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों से कहा कि गांवों में संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी एवं अन्य शासकीय संस्थाओं के विकास एवं सुधार के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयास एवं समन्वय से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा।
हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग द्वारा पांच कृषकों को स्प्रे पंप वितरित किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को खुशियों की चाबी एवं आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मनरेगा अंतर्गत 5 हितग्राहियों को जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा सात हितग्राहियों को पेंशन प्रमाणपत्र वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका प्रदान की गई। मत्स्य विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, वहीं वन विभाग द्वारा नौ वन अधिकार धारकों को फौती नामांतरण दस्तावेज सौंपे गए।

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।