अंबिकापुर। उपसंचालक रोजगार ने बताया कि, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के द्वारा 20 मई को प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र के निजी नियोजकों विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी के लगभग 722 पदों पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित रहेंगे।
जिला स्तरीय रोजगार मेला हेतु सरगुजा संभाग के समस्त शिक्षित युवाओं को रोजगार मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाइन पोर्टलएवं छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर अपना रोजगार पंजीयन, रोजगार मेले हेतु पंजीयन दोनों ही आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने ऑनलाइन पोर्टल ई-रोजगार पर अपना पंजीयन नहीं करवाया है, वे विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। जिले के इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो रोजगार मेला में भाग लेना चाहते है, अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ 20 मई को नियत समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुर में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेला में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तरीय रोजगार मेला पूर्णत: नि:शुल्क है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।

Spread the love