आपसी विवाद में पति ने दिखाई हैवानियत, मम्मी को मत मारो-पुकार करती रह गई बेटी  

अंबिकापुर। मणीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भि_ीकला में शराब पीने से मना करने पर पति ने 23 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से मारपीट करके हत्या कर दी, और मृत पत्नी को लहूलुहान हालत में मोटरसायकल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। अस्पताल में आरोपी पति ने एक्सीडेंट में पत्नी को चोट आने की जानकारी दी थी। चिकित्सक ने जांच के बाद जैसे ही महिला को मृत घोषित किया, आरोपी पत्नी का शव छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को हत्या की सूचना मिलने पर मणीपुर थाना पुलिस टीम मौके का निरीक्षण की, तो बेरहमी से हत्या की तस्वीर सामने आई। घटना से सहमी मासूम बच्ची, आसपास के लोगों व परिवार के सदस्यों से पूछताछ के बाद पुलिस फरार आरोपी के तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मूलत: कुन्नी थाना क्षेत्र के ग्राम सकरिया की हीरो बाई लगभग 15 वर्ष की उम्र से ही भि_ीकला निवासी प्रदीप अगरिया के साथ पत्नी बतौर रहती थी, दोनों के दांपत्य जीवन के बीच चार बच्चे हैं। एक बच्चे का रिश्तेदार पालन-पोषण कर रहे हैं। युवावस्था में कदम रखते तक हीरो बाई का पति अत्यधिक शराब का सेवन करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। इसकी जानकारी वह बीच-बीच में अपने मायके में देती थी, लेकिन पसंद से शादी करने के कारण वे उसे समझा-बुझाकर शांत रहने के लिए प्रेरित करते थे। मृतिका की चाची सास सावित्री ने बताया कि, 14 मई को वह जंगल लकड़ी लेने के लिए गई थी। शाम को लकड़ी लेकर घर आई और भोजन करने लगी, और घर के पास ही रहने वाली हीरो बाई के यहां चल रही मारपीट से अनजान थी। हीरो बाई के साथ पति के द्वारा जब मारपीट किया जा रहा था तो उसके घर में कूलर चल रहा था, जिस कारण आवाज बाहर तक नहीं आ रहा था। वैसे भी आए दिन इनके बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बनती थी, वहीं प्रदीप अगरिया के द्वारा दिखाये जाने वाले रौब और झगड़ा-झंझट की स्थिति निर्मित करने के कारण वे इनके परिवार की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे और ना ही इनके घर में आना-जाना करते थे। मारपीट के दौरान घर में 7 वर्षीय बच्ची मौजूद थी, जिसने आसपास के लोगों को मारपीट के बारे में बताया था। इसकी जानकारी देर रात 11 बजे हीरो बाई के मायके पक्ष के लोगों को मिली और वे घटनास्थल पहुंचे तो देखा घर के अंदर, बाहर काफी खून बिखरा था। नृशंस हत्याकांड की जानकारी मिलने पर मणीपुर थाना पुलिस ने घटना को तत्काल संज्ञान में लिया, और बच्ची व मृतिका की चाची सास से पूछताछ करने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।    
घटनास्थल पर था खाट का पाटी और पत्थर
आरोपी पति के द्वारा की गई जघन्य मारपीट से मृतिका के सिर, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटों के निशान उभर आए थे। मृतिका के पिता जगत राम व भाई फिलन साय अगरिया सहित अन्य ने बताया कि घर से भागकर शादी करने के बाद बीच-बीच में बहन के द्वारा उन्हें मारपीट करने और हत्या की धमकी देने जैसी जानकारी दी जाती थी। गुरूवार को देर रात करीब 11-12 बजे उन्हें मोबाइल फोन में बहन की हत्या करने की जानकारी मिली और वे अंबिकापुर पहुंचे। घटनास्थल में मारपीट व हत्या में प्रयुक्त खाट का पाटी और खून लगा पत्थर पड़ा था। घर के अंदर से बाहर तक खून के धब्बे और खींचकर घसीटने के निशान निर्मम हत्या को इंगित करा रहा था।
बच्ची देखते रह गई पिता की हैवानियत
पिता के द्वारा किए जा रहे मारपीट के समय घर में सात वर्षीय बच्ची मौजूद थी, जो पिता के द्वारा मां के साथ की जा रही मारपीट को देखकर सहमी हुई थी। हैवान बने पिता से मासूम बच्ची रोते हुए मां को मत मारो, कहते हुए छोड़ देने की मिन्नत कर रही थी, लेकिन आरोपी प्रदीप अगरिया के सिर पर जैसे खून सवार था और वह उसे मौत की नींद सुलाकर ही दम लिया। आरोपी जब अपनी पत्नी को बेसुध अवस्था में मोटरसायकल से लेकर निकला तो आसपास के लोगों को निर्दयतापूर्वक मारपीट करने की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी गायब हो या, जिसके तलाश में पुलिस जुटी है।  

Spread the love

You missed

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को आरएफएसएल की जानकारी देने हुई दो दिवसीय कार्यशाला  संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्यालय के अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारीफोटो-2  छ.ग.फ्रंटलाइनअंबिकापुर। सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में व्यवहारिक प्रशिक्षण करने हेतु आये सभी नव पदस्थ प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को नई तकनिकी फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण (आरएफएसएल) की जानकारी हेतु रेंज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन पुलिस को-ऑडिनेशन सेन्टर, सरगुजा भवन में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देशन में किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के अधिकारी आर.के. पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस नई तकनीकी प्रयोगशाला प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसी भी गंभीर प्रकरण के विवेचना के शुरूआती दौर से ही संग्रहित किये जाने वाले साक्ष्यों को पूर्णत: पारदर्शिता के साथ सुरक्षित एकत्रित किया जाता है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय के समक्ष सुरक्षित पेश किया जा सके, जो कि अपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक जांच की महत्ता दिया गया है।रेंज स्तर पर इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो बैच में कराया गया। प्रथम बैच 03 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें जिला सूरजपुर, बलरामपुर एवं कोरिया के 38 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण मिला। द्वितीय बैच में 07 जुलाई को सरगुजा, जशपुर एवं एमसीबी जिले के 40 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को इस प्रशिक्षण दिया गया। फोरेंसिक साइंस थ्योरी एवं प्रेटिकल प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर के अधिकारी आर. के पैकरा एवं कुलदीप कुजूर के द्वारा अपने अनुभवों को साझा करते हुये कई ऐसे पुराने प्रकरणों के बारे में बताया जो कि बहुत ही बारीकी से उन्होंने साल्व किया है। उन्होंने कहा कि आप सब जब भी मैदानी थाना, चौकी क्षेत्रों में कार्य करेंगे तो अलग-अलग तरह के अनसुलझे प्रकरण आयेंगे, जैसे में बर्निंग केश, डिकम्पोज बॉडी, इलेक्ट्रिक शॉक, हैंगिंग, ड्रावनिंग, हत्या, शव निरीक्षण, घटनास्थल का निरीक्षण जैसे प्रकरणों का शुरूआती दौर से ही एक-एक साक्ष्यों का तकनीकी उपकरणों के माध्यम से सावधानी पूर्वक साक्ष्य संग्रहित करने के तरीके एवं बारीकियों के बारे में अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी।बताया गया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुये नये अपराधिक कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम में फारेंसिक जांच की भूमिका को विशेष महत्व दिया गया है। इसमें विशेष रूप से 7 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में फारेंसिक टीम के अधिकारियों के द्वारा जांच की अनिवार्यता है। इस हेतु रेंज के सभी जिलों में फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी पदस्थ किये गये हंै, एवं आधुनिक मोबाइल फारेंसिक वैन प्रदाय किया है। प्रशिक्षण के अगली कड़ी में सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला अंबिकापुर में ले जाकर बारीकी से एक-एक कर तकनीकि उपकरणों के बारे में जानकारी देकर घटना स्थल पर किस प्रकार प्रयोग/जांच किया जाना चाहिए, इन सारी तकनीकि उपकरणों के बारे में अवगत कराया गया। इसके उपरांत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में हर बिन्दुओं पर बारी-बारी से सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से उपस्थित अधिकारियों के द्वारा फीडबैक लिया गया, इस दौरान प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों से एक-एक करके पुन: तकनीकी उपकरणों एवं उसके उपयोग जैसे प्रश्नों के बाद त्रुटियों में सुधार किया गया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संयुक्त संचालक, क्षेत्रिय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रिय एफएसएल से जांच में पारदर्शिता बढ़ेगी और बैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी जो कि न्यायिक प्रक्रिया में गति मिलेगी एवं लंबित मामलों के निपटारे में शीघ्रता आयेगी। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी अंबिकापुर राहुल बंसल, रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर तृप्ति सिंह राजपुत, पुमनि. कार्यालय के रीडर रेशम लाल साहू, स्थापना प्रभारी सुनील वर्मा सहित रेंज में पदस्थ सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।