अंबिकापुर। हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी मातृत्व दिवस पर होटल अलंकार पंचशील में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान वसुधा के सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंची शहर की बुजुर्ग माताओं को प्रणाम करके उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित ब्रम्हकुमारी विद्या ने मां को सृष्टि का आधार बताया, और मां के बारे में छोटी-छोटी कहानियां सुनाकर उपस्थित माताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्रम्हकुमारी रेखा ने Óतू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है ओ मांÓ की सुमधुर प्रस्तुति दी। यह क्षण सभी को भावुक करने वाला था। डॉ. पुष्पा सोनी, डॉ. मंजू शर्मा, सन्तोष पांडे, मुखरानी सिंह, श्यामा स्वर्णकार, प्रभा मुंजे, जया तिवारी ने भी मां के प्रति अपने भावों को प्रगट किया। माताओं ने इस मौके पर भजन एवं गीत की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका वन्दना दत्ता ने किया। कार्यक्रम दौरान माताओं में चंदा शुक्ला, शारदा अग्रवाल, प्रभा तिवारी, प्रेमलता सिंह, लीलावती पांडे, राजकुमारी शुक्ला, विमला देवी पाठक, रामरती देवी अग्रवाल, चमेली अग्रवाल सहित अन्य की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में जयश्री स्वर्णकार, अनुभा डबराल, च्यती अग्रवल, जानकी सिंह, बलविंन्दर टूटेजा, नमिता चावला, मिलन शर्मा, रीता अग्रवल, नीलू गुप्ता, सविता सिंह, संजीता स्वर्णकार, शुभा गुप्ता, मंजू जायसवाल, डॉ. मीरा शुक्ला, शशि श्रीवास्तव, मधु शुक्ला एवं अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।

Spread the love