अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवधाारी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले युवक का बैग सहित लैपटॉप व अन्य सामान अज्ञात लोगों ने पार कर दिया। मूलत: ग्राम बन थाना गुलाबगंज जिला विदिशा मध्य प्रदेश निवासी लोकेन्द्र राजपूत ने पुलिस को बताया है कि वह वर्तमान में शिवधारी कॉलोनी अंबिकापुर में नीरज पाण्डेय के यहां किराए के मकान में अपने साथी बुधेश्वर सिंह, गंगा रघुवंशी, लक्की राम राजवाड़े, कुलदीप सिंह के साथ रहकर जियो कंपनी मे काम करता है। 7 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे वह कंपनी के काम से कुनकुरी गया था, और अपने रूम में काले रंगे के बैग में लैपटॉप चार्जर सहित, कुछ दस्तावेज, दो जोड़ी शर्ट सहित अन्य सामान छोड़ दिया था। 11 अप्रैल को करीब 11.40 बजे वापस अंबिकापुर आया और किराए के मकान में गया तो साथ में रहने वाले काम करने के लिए निकल गए थे। रूम के अंदर जाने पर बैग नहीं था। साथियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9.40 बजे वे काम करने के लिए निकले तो बैग कमरे में ही रखा था। ऐसे में लोकेन्द्र ने 11 अप्रैल को सुबह करीब 9.40 बजे से 11.40 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कमरे में घुसकर बैग चोरी करके ले जाने की संभावना व्यक्त की है, मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Spread the love