अंबिकापुर। नगर पालिक निगम अंबिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत सुभाषनगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक ‘मोर मकान-मोर आसÓ परियोजना में 99 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से मकानों का आबंटन किया गया। आयुक्त डी.एन. कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह आवंटन प्रक्रिया माता राजमोहिनी भवन पर पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
जानकारी केअनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत कुल 493 आवास की स्वीकृति शासन से मिली थी, जिसमें प्रथम प्राथमिकता में शासकीय भूमि पर काबिज 67 हितग्राहियों को 7 जनवरी को आबंटन किया गया था, जबकि 426 आवास शेष रह गए थे। इस हेतु नगर निगम द्वारा आवेदन मंगाए गए, जिसमें कुल 1280 आवेदन प्राप्त हुए। शासन के दिशा-निर्देश एवं दावा आपत्ति निराकरण उपरांत कुल 295 हितग्राही पात्र पाए गए। पात्र हितग्राहियों में से प्रथम चरण में 145 एवं द्वितीय चरण में शुक्रवार को 99 हितग्राही, जिन्होंने न्यूनतम टोकन राशि 25 हजार जमा किया था, उनका आबंटन कर दिया गया है। कार्यक्रम में सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, डिप्टी कलेक्टर रामराज सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नोडल अधिकारी, सहायक अभियंता, उप अभियंता, राजस्व प्रभारी, कार्यालय अधीक्षक, निगम के कर्मचारी, अधिकारी सहित हितग्राही उपस्थित रहे।

Spread the love