अंबिकापुर। आबकारी आयुक्त आर. संगीता एवं कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 07 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी वृत्त सीतापुर अंतर्गत ग्राम एरण निवासी रंजीत राम 34 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी एल.के. गायकवाड के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा एवं आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू के नेतृत्व में टीम ने आबकारी वृत्त सीतापुर अंतर्गत यह कार्रवाई की है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। कार्रवाई में आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक पुन्ना लाल जायसवाल, लालसाय लकड़ा एवं महिला नगर सैनिक संगीता पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love