मैनपाट। सरगुजा जिला के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़वासराई में अवैध रूप से बिछाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक और जंगली जानवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक मिश्रा यादव मैनपाट की ओर जा रहा था, इसी दौरान जंगल के रास्ते में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि करंट प्रवाहित तार जंगली जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से लगाया गया था, जो जानवर के साथ ही इंसान की भी जान ले लिया। घटना के बाद जंगल में अवैध शिकार के लिए खतरनाक करंट प्रवाहित तारों का जाल बिछाने की बातें भी हो रही हैं। प्रारंभिक जानकारी में तार में हाई वोल्ट करंट प्रवाहित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि जंगल में खुलेआम बिजली का जाल बिछाने वाला कौन है, जिसके कारण युवक व जंगली जानवर ने दम तोंड़ दिया? वहीं वन विभाग को जंगलों और जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए तमाम एहतियात बरतने के बाद भी करंट प्रवाहित तार को खतरनाक तरीके से लगाने की भनक नहीं लगना समझ से परे है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Spread the love