अंबिकापुर। महिला उत्पीड़न के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को लगातार प्रताड़ित कर रहा था, जिस पर पुलिस ने पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध किया था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल एवं सिम जप्त किया गया है।
जानकारी के मुताबिक युवती ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चोपड़ा कॉलोनी विश्रामपुर, जिला सूरजपुर निवासी अमन कुमार सिंह पिछले तीन वर्ष से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। वह पूर्व में अमन कुमार सिंह के विरूद्ध थाना गंज जिला रायपुर एवं थाना गांधीनगर में अपराध दर्ज कराई थी। इन अपराधों में जमानत प्राप्त करने के बाद अमन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। युवती ने आते-जाते समय रास्ता रोककर गाली-गलौज करने, कॉल करके केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने धमकी देने व उसके नाम से बनाए गए फर्जी और अपने नाम से बनाए ईमेल आईडी के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो भेजकर धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना दौरान पुलिस टीम ने प्रकरण के आरोपी अमन कुमार सिंह पिता विजय कुमार 26 वर्ष, निवासी चोपड़ा कॉलोनी थाना विश्रामपुर से घटना के संबंध में पूछताछ किया तो उसकी घटना में संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अमृत सिंह, अतुल सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Spread the love