अंबिकापुर। अंबिकापुर विकासखंड के सुदूर ग्रामीण अंचल रजपुरीखुर्द में संचालित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थी प्रिंस राज राजवाड़ेे पिता गया राम राजवाडे , माता-कदम राजवाड़े का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।
विद्यालय की प्राचार्य खुशबु प्रजापति ने बताया कि ग्रामीण अंचल में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के उद्देश्य से उनके द्वारा विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विद्यालय की दर्ज संख्या ग्रामीण परिवेश में स्कूल होते हुए भी वर्तमान में 200 से अधिक है। विद्यालय में सेवा कर रही है शिक्षिकाओं के द्वारा किताबी ज्ञान के साथ विद्यालय में ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है, जिसका प्रतिफल विद्यालय के विद्यार्थी प्रिंस राज राजवाड़े का बिना किसी बाहरी कोचिंग के विद्यालय की शिक्षा एवं स्वाध्याय के बीच जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में चयन मिलना है। विद्यालय परिवार ने प्रिंस राज राजवाड़ेे को उनकी इस उपलब्धि हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है।

Spread the love