अंबिकापुर। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा एवं चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित तीन दिवसीय बाल चेतना शिविर संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में भगवानपुर खुर्द गांव में आयोजित शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ड्राईंग, डांसिंग, योगा, बौद्धिक परिचर्चा, नैतिक शिक्षा, नशामुक्ति, खेलकूद जैसी विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और नए-नए गुण सीखे। अभिभावकों ने भी बाल चेतना शिविर की सराहना करते हुए नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के प्रयासों को सराहा। शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी, युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा, समाजसेविका सुनिधि शुक्ला काउन्सलर एवं राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एमएसडब्लू द्वितीय सेमेस्टर की इन्टर्नशिप छात्रा रेवती पाण्डेय ने फैसलीटेशन  किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवानपुर खुर्द के ग्रामीणों, बच्चों के अभिभावकों, सरिता पाण्डेय, नलिनी पाण्डेय समाजसेविका का सराहनीय योगदान रहा।    

Spread the love